Site icon desh 24×7

11 दिन बाद जारी हुआ पहले चरण का अंतिम आंकड़ा

11 दिन बाद जारी हुआ पहले चरण का अंतिम आंकड़ा

 

निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव के पहले चरण के 11 दिन बाद मतदान का अंतिम आंकड़ा जारी किया है । पहले चरण में 21 राज्यों की 102 सीटों पर 66.14 % वोटिंग हुई , जो पिछली बार के 69.43 % के मुकाबले तीन फीसदी कम है । वहीं , दूसरे चरण का आंकड़ा भी जारी करने में चार दिन लग गए । इस चरण में 13 राज्यों की 88 सीटों पर 66.71 % वोटिंग पिछले चुनाव में 69.17 % वोटिंग हुई थी । पहले चरण में 19 , दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वोटिंग हुई थी । विपक्ष ने देरी को लेकर आयोग पर निशाना साधा था ।

Exit mobile version