Site icon desh 24×7

मजदूर दिवस पर जायन्ट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा सहेली द्वारा महिला मजदूरों को सम्मान

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट

गढ़वा  से

विश्व मजदूर दिवस के अवसर पर जायन्ट्स ग्रुप आफ गढ़वा सहेली के द्वारा गढ़वा मेन रोड में दिहाड़ी महिला मजदूरों के बीच स्टोल बांटा गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता जायन्ट्स सहेली गढ़वा के अध्यक्ष रंजना जायसवाल ने और कार्यक्रम का संचालन सहेली के प्रशासनिक निदेशक रीमा स्वरूप ने किया।

कार्यक्रम में जायन्ट्स वेलफेयर फेडरेशन 8 के पूर्व उपाध्यक्ष रीता केशरी, फेडरेशन 8 के पूर्व पदाधिकारी सीमा केसरी, गढ़वा सहेली के पूर्व अध्यक्ष माला केसरी, लता गुप्ता, सुनीता केसरी, रितु जायसवाल मुख्य रूप से उपस्थित थी।

मजदूर दिवस पर संदेश देते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि मजदूरों का गलत फायदा नहीं उठाना चाहिए, और न ही उनका शोषण करना चाहिए।

 

मजदूर को मजदूरी के बाद उचित मजदूरी दें एवं हो सके तो मजदूरों को जलपान भी कराएं। यही मानवता है। अच्छे व्यवहार से मजदूर व्यक्ति भी कुशलता से आपके कार्य को पूरा करेंगें।

 

इस अवसर पर उपरोक्त पदाधिकारियों के अतिरिक्त जायन्ट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा की उपाध्यक्ष संध्या केशरी, वित्त निदेशक बीणा केशरी, पल्लवी पुंज, वन्दना सोनी, बिमला केशरी, रीना केशरी, करुणा केशरी,

Exit mobile version