Site icon desh 24×7

कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी गुड्डू राजा के पक्ष में ब्लाक अध्यक्ष शाकिर खान ने गांव गांव जाकर जनसंपर्क किया

खुरई। सागर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुड्डू राजा बुंदेला जी के समर्थन में खुरई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एडवोकेट शाकिर खान ने ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार कर वोट देने की अपील की। खुरई विधानसभा क्षेत्र के धागर , तेवरी, बरोदिया बामन, सिंगपुर, बलऊ, नारधा , गोलनी, बेरखेड़ी, धनोरा, वेरी, खेरा, मुहली , गमिरिया बुजुर्ग, मेन्सी सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क किया। श्री खान ने कहा कि प्रदेश में 20 सालों से सरकार में रहने के बाद भी भाजपा ने किसानों, मजदूरों, युवाओं, बेरोजगारों के लिए जो घोषणाएं की वे पूरी नहीं की। साथ ही भाजपा पर झूठ का आरोप लगाया कि भाजपा झूठ का पुलिदा है, झूठ बोलों और जोर से बोलों यह इनका नारा है, उन्होंने बताया कि जुमलेबाज मोदी सरकार ने कहा था 100 दिन में कालाधन लाएंगे, हर खाते में 15-15 लाख डालेंगे, हर दो साल में दो करोड़ रोजगार देगें जैसे जुमलों से जनता अपने आपको ठगा महसूस कर रही है और जनता अब वदलाव चाहती हैं। साथ ही कहा कि हमारे लोकसभा प्रत्याशी गुड्डू राजा बुंदेला बहुत ही सरल और सहज है क्षेत्र के विकास के लिए कांग्रेस का जीतना जरूरी है गुड्डू राजा और मैं मिलकर आप लोगों के कारण विकास की गारंटी लेता हूं। इस मौके पर जनसंपर्क के दौरान सेवादल अध्यक्ष नवल सेन, प्रतिपाल राजपूत, संदीप राजपूत, ओरन अहिरवार, रामबाबू अहिरवार, केवट अहिरवार, भूपेंद्र राय, विनोद विश्वकर्मा, लक्ष्मण अहिरवार सहित काग्रेंस कर्यकर्ता एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Exit mobile version