Site icon desh 24×7

सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग केस के आरोपी ने पुलिस लॉकअप में खुदकुशी*

रिपोर्ट – सचिन एलिंजे

दिनांक: 01 May 2024,

जनपद: महाराष्ट्र

: मुंबई: सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले आरोपियों में से एक ने आत्महत्या कर ली. आरोपी ने मुंबई पुलिस कमिश्नर ऑफिस के लॉकअप में आत्महत्या करने की कोशिश की. इस आरोपी का नाम अनुप थापन है और उसे जीटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इलाज के दौरान आरोपी की मौत हो गई.कुछ दिन पहले बिश्नोई गैंग ने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की थी. इस मामले में गिरफ्तार एक आरोपी ने आज आत्महत्या करने की कोशिश की. सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट पर बिश्नोई गैंग के हमलावरों ने फायरिंग की थी.

Exit mobile version