*बैरिकेटिंग तोड़ते हुए फरह हाईवे पुलिस चौकी में घुसा कंटेनर–* थाना फरह क्षेत्र में रविवार को दिल्ली
desh 24x7 live news हर पल देश के साथ!
*मथुरा थाना फरह–*
*बैरिकेटिंग तोड़ते हुए फरह हाईवे पुलिस चौकी में घुसा कंटेनर–* थाना फरह क्षेत्र में रविवार को दिल्ली आगरा हाईवे पर एक कंटेनर आगरा की तरफ जा रहा था। तभी रॉन्ग साइड से एक ट्रैक्टर उसके सामने आ गया उसको बचाने के चक्कर में कंटेनर के ड्राइवर ने अचानक से ब्रेक लगा दी। जिसके बाद कंटेनर अनियंत्रित हो गया। 50 मीटर तक घसीटा हुए सड़क पर रखे सीमेंट के बैरिकेटिंग को तोड़ दिया। उसके बाद सरकारी जीप से टकराते हुए रायपुर चार्ट पुलिस चौकी में घुस गया। इस हादसे में सरकारी जीप डैमेज हो गई और पुलिस चौकी की दीवार में दरार पड़ गई है। जिस समय से घटना हुई उस वक्त चौकी पर 6 से ज्यादा पुलिसकर्मी मौजूद थे। हालांकि किसी को चोटें नहीं आई।