Site icon desh 24×7

लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी किंतु पार्टियों में प्रत्याशी को लेकर असमंजस बरकरार।

रायबरेली -संसदीय क्षेत्र 36 रायबरेली जिले में पांचवें चरण के लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 26तारीख से शुरू हो गई है। नेहरू सेवा समिति पार्टी व निर्दलीयो ने अभी तक 13 नामांकन पत्र खरीदे हैं। अभी तक राष्ट्रीय पार्टियों भाजपा व कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी की घोषणा नहीं हुई जिससे जिले में प्रत्याशी को लेकर उहापोह की स्थिति बरकरार है। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कलेक्ट्रेट में हों रहे नामांकन प्रक्रिया को लेकर बैरीकेटिंग व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बलों की तैनाती की गई है। रायबरेली जिले से संवाददाता पंकज कुमार।

Exit mobile version