Site icon desh 24×7

लोकसभा चुनाव में बाहर से आने वाले पुलिस फोर्स को ठहरने के लिए व्यवस्थाओं में जुटे पुलिस फोर्स के साथ सीओ अमृतपुर

अमृतपुर/फर्रुखाबाद
लोकसभा चुनाव में बाहर से आने वाले पुलिस फोर्स को रुकने के लिए पुलिस फोर्स के साथ व्यवस्थाओं में जुटे सीओ अमृतपुर। इस दौरान उन्होंने अमृतपुर थाना अध्यक्ष मुनेश पचौरी के साथ थाना क्षेत्र में चिन्हित विद्यालय अमर ज्योति इंटर कॉलेज में पहुंच व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिशा निर्देश दिए। सीओ अमृतपुर ने कहा कि विद्यालय में पंखा बिजली पानी शौचालय आदि की सही तरीके से व्यवस्थाएं की जाएं जिससे बाहर से आने वाले पुलिस फोर्स को रुकने व ठहरने में किसी भी प्रकार की कोई समस्या ना हो। उन्होंने स्वयं ही व्यवस्थाओं को दिखा और कहां कि थाना क्षेत्र में अराजक तत्वों पर ड्रोन कैमरे से नजर रखी जा रही है। थाना क्षेत्र में पुलिस सक्रिय है

Exit mobile version