
कैमुर भभुआ लोकसभा चुनाव को सही तरह से संपन्न कराने के लिए कैमूर जिला अधिकारी सावन कुमार और पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा ने गुरुवार को नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के कई मतदान केन्द्रों का निरिक्षण किया और साथ में अनुमंडल पदाधिकारी भी मौजूद रहे चैनपुर विधानसभा अधौरा प्रखन्ड के बभनी कला , पंचायत के अंतर्गत तड़पा, हरभोग लेवा एवं बभनी इत्यादि मतदान केन्द्रों का निरिक्षण किया और विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर पर्याप्त सुरक्षा बल उपलब्ध कराई जाए और और मतदान केन्द्रों पर पीने का पानी भी पर्याप्त मात्रा में मुहैय्या कराई जाए और स्थानीय ग्रामीणों से यह अपील भी किया की बिना भय के आप अपने मत का प्रयोग करें अवस्य मतदान करने मतदान केंद्र पहुंचे
