Site icon desh 24×7

अजब-गजब: दुल्हन के मटकोर में बुआ से पहले पहुंचा, बुलडोजर पूरे इलाके में हो रही है चर्चा

सीवान : जिले में शादी- विवाह का मौसम चल रहा है,और तरह तरह के अजब-गजब करनामे कर रहे है, ताकी शादी को यादगार बनाया जाये,एक ऐसा ही अनोखा रस्म देखने को मिला है। जिला के जीरादेई प्रखण्ड के छितनपुर में विनोद सिंह की पुत्री की शादी के मटकोर के रस्म अनोखा तरीके से निभाई गई। रस्म यहां बुआ से ना कराकर जेसीबी से कराई गई है। इसका वीडियो भी सामने आया है। लोग इस रस्म की चर्चाएं भी कर रहे हैं।

विनोद सिंह को कुल 5 बेटा-बेटी हैं। उनकी सबसे छोटी लड़की छोटी कुमारी की बारात आज उत्तर प्रदेश के इनौली से आने वाली है। 2 बेटा और 2 बेटी की पहले ही शादी हो चुकी है। वहीं सबसे छोटी बेटी की शादी को अनोखा और यादगार बनाने के लिए जेसीबी से मटकोर की रस्म निभाई गई।

इस बारे में लड़की की माँ ने बताया की पूरे परिवार वालों को था की घर की सबसे छोटी लड़की की शादी को अलग अंदाज में करना है। जिसके करना जेसीबी से मटकोर की रस्म की गई। हालांकि उनके और अन्य 4 लड़कों की शादी और मटकोर की रस्म पुराने हिंदू रीति रिवाज से ही निभाई गई है। इसके बाद पूरे क्षेत्र में इस शादी की चर्चाएं हो रही है।

Exit mobile version