Site icon desh 24×7

खेत मे लगी आग, फसल व भूसा जलकर राख

लालगंज, प्रतापगढ़। अज्ञात कारणो से फसल मे आगजनी से किसानो को काफी क्षति हुई है। गुरूवार की दोपहर मनीपुर चंदापुर गांव मे गेहूं की फसल मे अचानक आग फैल गयी। फसल मे आग की लपटें देख किसान परेशान हो उठे। गांव के अनिल कुमार की पत्नी भाग्यश्री के ढाई बीघे खेत में गेहूं की खडी फसल आगजनी मे जलकर राख हो गयी। वहीं गांव के ही कालिका प्रसाद शुक्ल का बाइस क्विंटल तथा जगन गुप्ता का दस क्विंटल खेत मे रखा भूसा भी आगजनी में नष्ट हो गया। वहीं गांव के रामराज तथा लल्लू कोरी का भी भूसा जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर सांगीपुर से फायर बिग्रेड की टीम पहुंची तो टीम व ग्रामीणों की घंटो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लालगंज फायर बिग्रेड की टीम महेशगंज थाने के अन्तर्गत किसी गांव में अप्रत्याशित आगजनी की सूचना पर गयी हुई थी। फसल नुकसान होने से खेत पहुंचे किसानों के चेहरे पर मायूसी देखी गयी। तहसीलदार धीरेन्द्र प्रताप सिंह का कहना है कि फसल नुकसान का आकलन कराने के लिए क्षेत्रीय लेखपाल को निर्देशित किया गया है।

Exit mobile version