Site icon desh 24×7

तमंचा समेत युवक धराया, भेजा गया जेल

तमंचा समेत युवक धराया, भेजा गया जेल

लालगंज, प्रतापगढ़। कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान संदिग्ध दशा में एक युवक को तमंचा व कारतूस के साथ धर दबोचा। मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को बुधवार को जेल भेज दिया गया। लालगंज कोतवाली के दरोगा कबीरदास बुधवार सुबह गश्त पर निकले थे। इसी दौरान जूड़ापुर के समीप जनई मोड़ पर संदिग्ध दशा में उदयपुर थाना के राहाटीकर निवासी सागर पुत्र सुंदी अली को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान युवक के पास से एक तमंचा व कारतूस की बरामदगी हुई। कोतवाल अवन दीक्षित ने बताया कि गिरफ्तार युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।

Exit mobile version