Site icon desh 24×7

कौशांबी में निकाह के दौरान दुल्हन की सहेलियों से छेड़छाड़

कौशांबी में रविवार की रात निकाह के दौरान छेड़छाड का आरोप लगाकर बाराती और घराती पक्ष के लोग भिड़ गए। लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने दोनों पक्ष के 6 लोग घायल हुए हैं। मारपीट का वीडियो किसी ने मोबाइल से बना कर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। मारपीट हंगामे के बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने दुल्हन पक्ष से तहरीर लेकर आरोपी पक्ष के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। माला कोखराज के खलीलाबाद मोहल्ले का है।

Exit mobile version