Site icon desh 24×7

आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी किया गाईड लाईन

vande bharat live tv news कैमूर बिहार से अफसार आलम

कैमुर भभुआ लु और तेज धुप गर्मी को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी किया गाईड लाईन जिले में गर्मी और लु की स्थिति बनी हुई है और तेज धुप का असर देखते हुए जिला अधिकारी सावन कुमार ने सभी सरकारी गैर सरकारी स्कूलों के शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगाया है जिले में 10 वीं तक के स्कूल 11 बजे से 4 बजे तक सम्पन्न नहीं होगें जिला अधिकारी ने अपने आदेश में कहा कि विद्यालय शिक्षा प्रबंधन आदेश के अनुसार ही गतिविधियों को पुनर्निर्धारित करेंगे यह आदेश 21अप्रैल से 30अप्रैल तक लागू रहेगा जिले के सभी अधिकारी इस आदेश का पालन सुनिश्चित करें पिछले एक हफ्ते के अन्दर तेज धुप और लु का कहर जारी है इस कारण अधिकतर तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हर रोज हो रही है मौसम विज्ञान केन्द्र का पुर्वानुमान है कि जिले में आने वाले 4,5 दिनो तक पारा 40,42 डीग्री रहेगा इस बढ़ती हुई गर्मी के असर से बाजार और सड़कों पर 10 बजे केबाद सन्नाटा छाजारहा है इस गर्मी के असर से घरों से निकल पाना मुश्किल हो रहा है

Exit mobile version