Site icon desh 24×7

अम्बेडकरनगर: डीपीआरओ कर्मी बनकर प्रधानों को ठगा

टांडा (अंबेडकरनगर)। डीपीआरओ कार्यालय का कर्मचारी बनकर लोगों से ठगी करने का मामला सामने आया है। इब्राहिमपुर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सर्विलांस के माध्यम से शातिरों की तलाश शुरू कर दी गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ सहायक मोहम्मद रईस ने तहरीर देकर बताया कि एक मोबाइल से महेशपुर, गौहनिया, करीमनगर व सहनेमऊ आदि ग्राम पंचायतों में बरात घर स्वीकृत कराने के लिए फोन किया गया। जालसाज ने इसमें खुद को डीपीआरओ कार्यालय का कर्मी रईस बताया। प्रत्येक ग्राम प्रधान या उनके प्रतिनिधियों से 25 से 30 हजार रुपये की मांग की गई। कई लोगों से जालसाज पैसा वसूलने में सफल भी रहा।
इस बीच जानकारी होते ही अधिकारियों ने मामले में केस दर्ज कराने का निर्णय लिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसओ इब्राहिमपुर ने बताया कि मोबाइल की कॉल डिटेल व अन्य जानकारी हासिल कराई जा रही है। आरोपी का पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा।

Exit mobile version