Site icon desh 24×7

सीकर में हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली शोभा यात्रा

सीकर. हनुमान जन्मोत्सव पर सीकर के सिद्धपीठ देवीपुरा बालाजी धाम में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा का शहर वासियों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में आगे-आगे बैंड-बाजे बजते हुए श्रद्धालु चल रहे थे और पीछे-पीछे हनुमानजी की ज्योत जल रही थी और भक्त निशान लेकर पैदल चल रहे थे।

देवीपुरा बालाजी मंदिर में शोभायात्रा के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। शाम को 7 बजे हनुमानजी की आरती हुई। रात को 8 बजे से जयपुर के मनोज शर्मा एंड पार्टी द्वारा हनुमानजी का गुणगान किया जाएगा और भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। इसके साथ ही झांकियां भी सजाई जाएगी।

महंत ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि मंगलवार सुबह 8 बजे रामायण सत्संग मंडल द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा। दोपहर 12:05 बजे पर जन्मोत्सव महाआरती होगी। इसके बाद छप्पन भोग लगाकर महाआरती की जाएगी। रात को सवा आठ बजे संतोष व्यास एंड पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दीं जाएगी। हनुमान जन्मोत्सव पर बालाजी धाम की भव्य सजावट की गई है।

Exit mobile version