Site icon desh 24×7

थाना कोतवाली कर्वी पुलिस टीम ने 03 अभियुक्तों को अवैध तमंचा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार


चित्रकूट 22 अप्रैल 2024

थाना कोतवाली कर्वी पुलिस टीम ने 03 अभियुक्तों को अवैध तमंचा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ शिवसंपत करवरिया

जनपद चित्रकूट पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी उपेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी सीतापुर उ0नि0 गौरव तिवारी,चौकी प्रभारी परिक्रमा मार्ग रमेश कुमार यादव तथा उनकी टीम द्वारा अभियुक्त 1. नीरज पुत्र जालिम गोसाई 2. राकेश पुत्र फरजन 3. बेताब पुत्र जालिम निवासीगण तिलकनगर कोंच जनपद जालौन को 02 अदद अवैध तमंचा 12 बोर व 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर व 03 अदद खोखा कारतूस 12 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कोतवाली कर्वी में धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।
*बरामदगी-*
1. 02 अदद अवैध तमंचा 12 बोर व 315 बोर
2. 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर
3. 03 अदद खोखा कारतूस 12 बोर
4. 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
*गिरफ्तारी करने वाली टीम-*
1.चौकी प्रभारी सीतापुर गौरव तिवारी
2.चौकी प्रभारी परिक्रमा मार्ग खोही रमेश कुमार यादव
3.आरक्षी अभिषेक प्रताप सिंह
4.आरक्षी आशीष कुमार

Exit mobile version