Site icon desh 24×7

पश्चिम बंगाल-बंगाल के रायगंज में CAPF की सबसे अधिक होगी तैनाती, दूसरे फेज में है चुनाव

कौशिक नाग – पश्चिम बंगाल-बंगाल के रायगंज में CAPF की सबसे अधिक होगी तैनाती, दूसरे फेज में है चुनाव
पश्चिम बंगाल की रायगंज लोकसभा सीट पर दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वोटिंग होगी। यहां 1,730 मतदान केंद्रों में से 418 बूथ अत्यधिक संवेदनशील हैं।लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न हो चुका है। दूसरे चरण का चुनाव 26 अप्रैल को होगा। पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर जिले के रायगंज लोकसभा क्षेत्र में भी दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वोटिंग होगी, जहां केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) कर्मियों की सबसे अधिक तैनाती होगी। उत्तरी दिनाजपुर जिले के तीन निर्वाचन क्षेत्र रायगंज, दार्जिलिंग और बालुरघाट हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) के कार्यालय के सूत्रों ने कहा, “इस समय सीएपीएफ की 303 कंपनियां पश्चिम बंगाल में हैं। इनमें से 272 कंपनियां तीन लोकसभा क्षेत्रों में तैनात की जाएंगी।” रिपोर्ट के मुताबिक, तीन लोकसभा क्षेत्रों में से एक रायगंज में सबसे ज्यादा 111 कंपनियां तैनात की जाएंगी। दार्जिलिंग में 88 और बालुरघाट में 73 कंपनियां तैनात की जाएंगी। रायगंज के लिए तैनात की जाने वाली 111 कंपनियों में से अधिकतम तैनाती इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए होगी।सूत्रों ने कहा, “रायगंज को विशेष जांच के दायरे में रखने के कई कारण हैं, जैसा कि चुनाव आयोग (ECI) ने 19 अप्रैल को पहले चरण में कूच बिहार के मामले में किया था।”

Exit mobile version