Site icon desh 24×7

लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के प्रयासों के तहत रविवार को सतना शहर में महिलाओं की स्कूटी रैली निकाली गई

लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के प्रयासों के तहत रविवार को सतना शहर में महिलाओं की स्कूटी रैली निकाली गई।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनुराग वर्मा ने सिविल लाइन चौपाटी से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया और स्वयं भी स्कूटी पर सवार होकर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। 

     इस मौके पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री स्वप्निल वानखेडे, आयुक्त नगर निगम श्री शेर सिंह मीना, डीपीओ श्री सौरभ सिंह, सहायक संचालक श्री श्याम किशोर द्विवेदी, एनएसएस की जिला संगठक डॉ क्रांति मिश्रा सहित बड़ी संख्या में छात्राएं तथा महिलाएं उपस्थित रही।

Exit mobile version