Site icon desh 24×7

पश्चिम बंगाल-पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने महिलाओं संग किया डांस, ड्रम भी बजाया

कौशिक नाग – पश्चिम बंगाल-पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने महिलाओं संग किया डांस, ड्रम भी बजाया पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का शनिवार को अलग अंदाज देखने को मिला। दरअसल मालदा में एक सार्वजनिक सभा के दौरान ममता बनर्जी ने महिलाओं के साथ पारंपरिक नृत्य किया और ड्रम भी बजाया। शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की तीन लोकसभा सीटों कूचबिहार अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी में मतदान संपन्न हुआ है। प्रदेश में कुल 81.91 फीसदी मतदान हुआ है।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मालदा में महिलाओं के साथ डांस किया। सार्वजनिक रैली के दौरान उन्होंने नृत्य के साथ-साथ ड्रम भी बजाया। बता दें कि शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की तीन लोकसभा सीटों पर पहले चरण का मतदान हुआ था।प्रदेश में कुल 81.91 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। अगर सीटों की बात करें तो कूचबिहार में 82.17, अलीपुरद्वार में 79.76 और सबसे अधिक मतदान जलपाईगुड़ी में 83.66 प्रतिशत दर्ज किया गया है। चार जून को मतगणना होगी।

Exit mobile version