Site icon desh 24×7

वोटिंग से पहले इस खूबसूरत पोलिंग ऑफिसर की फोटो हुई वायरल

लोकसभा चुनाव के लिए पहले फेज की वोटिंग से पहले एक महिला पोल अधिकारी का ग्लैमरस लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. दरअसल, मध्य प्रदेश के जनसंपर्क विभाग और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने चुनावी सामग्री ले जाती हुई एक महिला अधिकारी की फोटो शेयर की. जिसके बाद कमेंट्स की बाढ़ आ गई. ये तस्वीर छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र की चुनाव अधिकारी सुशीला कनेश की है. जो राज्य सरकार की सहायक ग्रेड-3 अधिकारी हैं और छिंदवाड़ा जिले में आपूर्ति शाखा में पदस्थ हैंl

अब मैं भी वोट डालूंगा- यूजर्स

चुनाव कर्मी सुशीला की फोटो पर एक फेसबुक यूजर ने कमेंट में लिखा, ‘अब मैं भी वोट डालूंगा.’   वहीं, एक अन्य यूजर लिखता है, चुनाव आयोग ग्लैमर छोड़कर निष्पक्ष चुनाव पर ध्यान दे!

बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भी पीली साड़ी पहने एक महिला पोलिंग अफसर रीना द्विवेदी की तस्वीर खूब वायरल हुई थीl

मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि मध्य प्रदेश में मतदान प्रक्रिया 19 अप्रैल को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी बालाघाट संसदीय क्षेत्र के बैहर, लांजी और परसवाड़ा विधानसभा क्षेत्रों के सभी मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान जारी रहेगा।

 

Exit mobile version