Site icon desh 24×7

रीवा, मतदाताओं को जागरूक करने कलेक्ट्रेट से निकाली गई सायकल रैली, मतदान के लिए किया गया जागरूक |

मतदाताओं को जागरूक करने के लिए निकाली साइकिल रैली

सीईओ जिला पंचायत ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना |

रीवा – आगामी 26 अप्रैल को जिले में मतदान होना है। शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज स्कूली छात्र-छात्राओं ने मतदान जागरूकता सायकल रैली निकाली।

रैली को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सौरभ सोनबड़े ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जो शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए गुजरेगी एवं मतदाताओं को जागरूक करेगी। रैली में छात्र-छात्राओं के अलावा शहर के मार्तंड क्रमांक 3 के शिक्षक- शिक्षिका भी शामिल रहे।

Exit mobile version