Site icon desh 24×7

बस अचानक बीच सड़क पर पलट गई! पुरुलिया में भीषण सड़क हादसे में कई घायल

कौशिक नाग-कोलकाता-बस अचानक बीच सड़क पर पलट गई! पुरुलिया में भीषण सड़क हादसे में कई घायल, पूरे पुरुलिया शहर में आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो रही हैं. हालांकि पुरुलिया ट्रैफिक पुलिस की ओर से पर्याप्त चौकसी बरती जा रही है. इसी बीच आज सुबह एक भयानक बस हादसा हो गया. यह दुर्घटना पुरुलिया से बड़ाबाजार रोड पर टकरिया जंक्शन के पास एक पेट्रोल पंप के पास हुई। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, झारखंड की कोहिनूर नामक निजी बस जमशेदपुर से देवघर के मधुपुर जा रही थी. अगला पहिया फटने से बस अचानक अनियंत्रित हो गई और पलट गई। बस में सवार अधिकांश यात्री घायल हो गये.

Exit mobile version