जिला निर्वाचन अधिकारी कानाराम के नेतृत्व में मतदान पार्टियों को किया रवाना। desh 24x7 live news हर पल देश के साथ! 2 years ago http://(मोहरसिंह) नोहर..जिला..हनुमानगढ़ राजस्थान। …………………………………. लोकसभा आम चुनाव 2024 में मतदान को लेकर आज सहायक निर्वाचन अधिकारी नोहर पंकज गढ़वाल ने बेहतरीन व्यवस्था के साथ श्री गौरीशंकर बिहांनी कन्या महाविद्यालय नोहर से मतदान पार्टियों को अलग अलग चुनाव केंद्रों के लिए रवाना किया। व्यवस्था की जानकारी देते हुए जिला कलक्टर कानाराम ने बताया कि विधान सभाओं से प्रशिक्षण के बाद आज मतदान पार्टियों को अलग अलग चुनाव केंद्रों के लिए रवाना किया गया। कानून व्यवस्था के बारे में जिला कलक्टर ने बताया कि कानून व्यवस्था बहाल रखने के लिए जिले में पूरा पुलिस जाब्ता लगाया गया हैं। व्यवस्था में जिला कलक्टर के साथ जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने भी स्ट्रॉन्ग रूम का दौरा कर व्यवस्थाएं देखीं। मतदान पार्टियों को रवाना करने की व्यवस्था में उपखंड अधिकारी नोहर पंकज गढ़वाल के साथ अतिरिक्त जिला कलक्टर नोहर गोपाललाल स्वर्णकार,तहसीलदार भार्गवी सांदू,नायब तहसीलदार संजीव सिहाग व पुलिस प्रशासन की तरफ से अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक सुभाष शर्मा,पुलिस उप अधीक्षक ईश्वरसिन्ह, एसएचओ नोहर ईश्वरानंद साथ रहे। Share this: Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Post