Site icon desh 24×7

पिता-पुत्र और दादा… ऐसा क्या हुआ कि घर में अचानक खत्म हो गईं तीन पीढ़ियां

Koushik Nag-सर्मिष्ठा नाग-कोलकाता-पिता-पुत्र और दादा… ऐसा क्या हुआ कि घर में अचानक खत्म हो गईं तीन पीढ़ियां
पश्चिम बंगाल में एक ही परिवार के लोगों की हत्या का मामला सामने आया है. कई दिनों तक लाश कमरे में पड़े रहने के कारण उसकी दुर्गंध आस-पास के इलाकों में फैल गई. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. कई एंगल से हत्या के असली वजह का पता लगाया जा रहा है. पश्चिम बंगाल में एक परिवार के तीन लोगों का शव संदिग्ध अवस्था में पाया गया. बारानगर के निरंजन सेन नगर में जब इन व्यक्तियों की मौत के बाद उनके शवों की दुर्गंध आस-पास के इलाकों में फैल गई. दुर्गंध फैलने के बाद आस-पास के लोगों को कुछ शक हुआ, जिसके कारण उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दे दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उस घर के दरवाजों के तोड़ दिया. दरावाजा तोड़ने के बाद जो तस्वीर सामने थी, उससे सबके होश उड़ गए. पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो जमीन पर तीन शव लहूलुहान हालत में पड़े मिले. इस हत्या में एक ही परिवार के पिता, पुत्र और दादा की मौत हुई है.

 

Exit mobile version