Site icon desh 24×7

थाना चौराखास पुलिस द्वारा एक अदद पिकप वाहन (कीमत लगभग 10 लाख रुपये) की सम्पत्ति गैंगेस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत की गयी जब्त

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में जनपद कुशीनगर में कानून व्यवस्था को और सुदृढ बनाये जाने व अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर अभिनव त्यागी के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेन्द्र सिंह कालरा के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 17.04.2024 को थाना चौराखास थाना चौराखास पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 55/2024 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एंव समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधि0 1986 से सम्बन्धित अभियुक्त मुहम्मद असजद पुत्र फरहद हुसैन साकिन दुबे टोला थाना तरकुलवा जनपद कुशीनगर के द्वारा अवैधानिक कृत्यो से अर्जित सम्पत्ति से एक अदद पिकअप वाहन संख्या UP 57 AT 2649 बोलेरो पिकअप कीमत लगभग 10,00,000/ (दस लाख रुपये) को धारा 14(1)उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एंव समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधि0 1986 के अन्तर्गत जब्त किया गया।

*जब्तीकरण की गयी सम्पत्ति का विवरण-* (कीमत लगभग 10 लाख रुपये)
1- एक बोलेरों पिकअप वाहन संख्या UP 57 AT 2649 कीमत लगभग 10,00,000/- ( 10 लाख रुपये)

*जब्तीकरण की कार्यवाही करने वाली टीम-*
1-प्रभारी निरीक्षक चन्द्रभूषण प्रजपाति थाना चौराखास जनपद कुशीनगर
2-व0उ0नि0 वेदप्रकाश सिंह थाना चौराखास जनपद कुशीनगर
3-हे0मो0 गजानन तिवारी थाना चौराखास जनपद कुशीनगर

Exit mobile version