Site icon desh 24×7

रामनवमी पर में निकाली गई शोभा यात्रा, जय श्रीराम से गूंजा इलाका

सीवान: जिले में बुधवार को धूमधाम से भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान जय श्रीराम एवं जय हनुमान के जयकार से वातावरण भक्तिमय हो गया। शहर के गांधी मैदान से यात्रा निकाली और गाजे बाजे के साथ जेपी चौक पहुंची। इसके बाद वापसी में अस्पताल मोड़, शांति वट वृक्ष, तुरहा टोली, बड़ी मस्जिद होते हुए गांधी मैदान पहुंची और यात्रा समाप्त हो गई। इसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। डीजे पर नाचते-झूमते सभी ने पर्व को शांति से मनाया।सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती देखने को मिली। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की गई। कंट्रोल रूम से भी हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही थी। एसडीपीओ ने कहा मुख्य जगहों पर दंडाधिकारी और अधिकारी को नियुक्त किया गया था। यात्रा को लेकर शहर में बिजली की कटौती भी की गई। पूरे शोभा यात्रा की विडियो ग्राफी भी कराई गई है।

Exit mobile version