Site icon desh 24×7

#राजनीति का हो रहा पतन अरुण कुमार जिला ब्यूरो प्रभारी फिरोजाबाद

#राजनीति का हो रहा पतन अरुण कुमार जिला ब्यूरो प्रभारी फिरोजाबाद वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज चैनल

वर्तमान में लोकसभा चुनाव 2024 का समय चल रहा है और देश की राष्ट्रीय पार्टी कही जाने वाली भाजपा एवं अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से जुड़ी सभी विंग में उथल पुथल की स्थिति मची हुई है। दलगत राजनीति से हटकर पार्टी के सदस्य दूसरी पार्टियों में पलायन कर रहें हैं लोकतंत्र की खुले आम धज्जियां उडाई जा रही है। जिन मतदाताओं ने विश्वास के साथ प्रत्याशियों को विभिन्न दलों में विजयी श्री दिलायी थी उन मतदाताओं को यह देखकर दुःख अवश्य हो रहा होगा कि, प्रत्याशी ने उनके विश्वास का गला घोंट दिया है। किसी भी पार्टी के निर्माण के दौरान उस पार्टी की विचारधारा सर्वोपरी हुआ करती है लेकिन पार्टीयों के सदस्य उन विचारधाराओं को दरकिनार कर अपनी स्वार्थ सिध्दि में लगे हुये हैं और कम समय में ऊचाईयां पाने का प्रयास कर रहें है। पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता समाज की रीढ़ की हड्डी कहे जाते हैं और पार्टी को उनके त्याग बलिदान पर गर्व महसूस होता है लेकिन ऐसे नेता भी जब पार्टी विचारधारा की परवाह किये बिना अन्य दल की शरण लेते हैं जिसका हमेशा उन्होनें विरोध किया। उस पार्टी में जाने से उनका स्वाभिमान धिक्कारतानहीं ?

Exit mobile version