Site icon desh 24×7

कुरावली में पुट्टी करने गए मजदूर की करंट से मौत।

*कुरावली* के मोहल्ला कानून गोयान का रहने वाला मुनब्बर पुत्र मुन्ने खां उम्र 35 वर्ष मजदूरी करने  कुरावली घिरोर अड्डा पर ए टी एम के पास केशव उर्फ फौजी के घर काम करने गया था। लोहे के पाइप से पाड़ बदवाकर मकान मालिक ने काम करने के लिया बोला जो पास से निकल रहे विद्युत तार से छुल गए और पाड़ पर चढ़ रहे मजदूर की मौत हो गई। मौके पर उपस्थित मजदूर के साथी और स्थानीय लोगो की सहायता से कुरावली सी एच सी ले जाया गया, जहा डाक्टर ने स्थिति गंभीर देख रेफर कर दिया। परंतु रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजनों को सूचना मिलते ही घर में रोने धोने मच गए। मौके पर पहुंचे परिजनो ने मकान मालिक के खिलाफ कुरावली थाने में शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया की मजदूर के मना करने पर भी लोहे के पाइप का स्तेमाल कराया और आश्वासन दिया कि कुछ नही होगा। घर में उस मजदूर ने अपने पीछे पत्नी रुकसाना और तीन बच्चे उमर, राहिल, आयशा और बूढ़ी मां को छोड़ गया। थाना पुलिस को सूचना मिलते ही तुरंत कुरावली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पंचनामा भरते हुए पोस्मार्टम को भेज दिया वही तहरीर ले कर जॉच शुरू कर दी है।

Exit mobile version