Site icon desh 24×7

जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा चिट्ठी पर मतदाता जागरूकता संदेश का मुहर लगाकर किया गया अभियान का शुभारंभ।

बेतिया:-बिहार:- से सोहराब हुसैन कि रिपोर्ट 

13/04/2024

चिट्ठियां देंगी 25 मई को मतदान करने का संदेश।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा चिट्ठी पर मतदाता जागरूकता संदेश का मुहर लगाकर किया गया अभियान का शुभारंभ।

लोकतंत्र का महात्योहार, चलो चलें करें मतदान, कोई मतदाता छूटे नहीं।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय द्वारा चिट्ठियों पर मतदाता जागरूकता संदेश (लोकतंत्र का महात्योहार, चलो चलें करें मतदान, 25 मई 2024 को मतदान अवश्य करें, कोई मतदाता छूटे नहीं) से संबंधित मुहर लगाकर जागरूकता कार्यक्रम की शुरूआत की गयी। इस अवसर पर उपस्थित प्रशासनिक एवं डाकघर के अधिकारियों ने चिट्ठियों पर मुहर लगाया।

इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि विभिन्न माध्यमों से मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक एवं प्रेरित किया जा रहा है। स्वीप गतिविधि के तहत व्यापक प्रचार-प्रसार सहित जनजागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उदेश्य यह है कि जिले के कोई भी मतदाता मतदान से वंचित नहीं रहें। जिले के शत-प्रतिशत मतदाता अपने मत का प्रयोग करें। इसी कड़ी में आज का यह कार्यक्रम आयोजित है।

उन्होंने कहा कि लोगों तक अपनी बात पहुंचाने के लिए सबसे सशक्त, कारगर और सार्थक माध्यम चिट्ठियां हैं। प्रधान डाकघर बेतिया से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भेजी जाने वाली चिट्ठियों पर मतदाता जागरूकता से संबंधित संदेश अंकित रहेगा। इससे मतदाता जागरूक एवं प्रेरित होंगे।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, श्रीमती प्रतिभा रानी, एसडीएम, बेतिया, श्री विनोद कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, श्री अनंत कुमार, नोडल पदाधिकारी, स्वीप कोषांग, श्री कमलाकांत त्रिवेदी, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, श्री सुजीत कुमार, डाक निरीक्षक, श्री राम विनय उरांव सहित अन्य अधिकारी उपस्थि रहे।

Exit mobile version