Site icon desh 24×7

60 फीट हाइट टेंशन टावर से गिरकर एक व्यक्ति की मौत

60 फीट हाइट टेंशन टावर से गिरकर एक व्यक्ति की मौत

सुरक्षा के संसाधन का इस्तेमाल नहीं करने से हुई मौत

सर में हेलमेट नहीं और काम करते हैं 60 फीट ऊंचाई पर

शायद ना विभाग को चिंता नहीं ठेकेदार को चिंता मजदूर की मौत का

इसके पहले भी तीन मजदूर मोटरसाइकिल से नाहर नाली में गिरने पर हुई थी मौत तीनों ने नहीं लगाई थी हेलमेट

ऐसी दुर्घटनाओं का कौन है जिम्मेदार इस पर जांच होनी चाहिए

नगरी ब्लाक के बोर्डर भोथली हाई टेंशन का टावर में तार लगाने का काम चल रहा है जहां 60 फीट ऊपर टावर से काम कर रहे एक व्यक्ति के गिरने से मौत हो गई  अजहरुद्दीन पिता अनिसुर ग्राम फिरोजपुर पोस्ट कार्बोन थाना रुतवा  जिला मालदा जोकि हाई टेंशन टावर में काम कर रहा था 60 फीट ऊपर से टावर  पर लगे  डिस टूट जाने के कारण सीधे जमीन पर गिर गया और तार में जो फंसे सेफ्टी बेल्ट थे उसे पर खींचा  कर लगभग 20 मीटर तक घसीटते हुए जख्मी हो गया जिसे शासकीय अस्पताल नगरी लाया गया जहां उसे मृत घोषित किया गया वही लाश को शव घर में रखा गया वहीं नगरी पुलिस मर्ग कायम कर पंचनामा की कार्रवाई कर रही है पंचनामा के पश्चात पोस्टमार्टम कर गृह ग्राम भेजा गया

कुछ लोगों का कहना है कि सुरक्षा की दृष्टि को अनदेखी करते हुए काम किया जाता है जबकि सुरक्षा की दृष्टि से हेलमेट हमेशा लगाया जाना चाहिए मगर हेलमेट लगाकर कर्मचारी काम नहीं करते कारण क्या शायद जवाबदार आदमी वहां पर उपस्थित नहीं रहता जो इन सुरक्षा के ऊपर दृष्टि रख सके

Exit mobile version