Site icon desh 24×7

कैमूर के सभागार में विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया

vande bharat live tv news कैमूर बिहार से अफसार आलम की रिपोर्ट।                                                              कैमूर  भभुआ जिले के सिविल सर्जन ने कैमूर के सभागार में विश्व मलेरिया दिवस पर 25 अप्रैल 2024 के अवसर पर आम जनता को जागरूक करने के लिए DTF इंटरसेक्टरल मिटींग का आयोजन किया मिटिंग में बताया कि मलेरिया कैसे फैलता है और उस्से बचाव के क्या उपाय है मलेरिया मादा एनाफिलीज मछर के काटने से होने वाली बीमारी है यह एक प्रकार का बुखार है इसके लच्छण कंपकंपी के साथ बुखार जिसमें 103डिग्री से 105 डिग्री तक बुखार रहता है कुछ घंटे के बाद पसीना होकर बुखार उतर जाता है मलेरिया होने की स्थिति में पिडित ब्यक्ति  सरकारी अस्पताल में जाकर खुन की जांच कराए और रिपोर्ट के अनुसार इलाज कराए सरकारी अस्पताल में दवाएं और जांच निशुल्क है और उस बैठक में मलेरिया से बचाव के लिए सलाह भी दी गई जिसमें बताया गया कि सोते समय मछरदानी का प्रयोग करें और अपने घर के आस पास अगर गढ्ढे में पानी भरा है तो उस गढ्ढे को मिट्टी से भर दें और नालियों में मिट्टी के तेल या डिजल का छीडकाव करें  इस बैठक में जिला स्तरीय और प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों ने भाग लिया

Exit mobile version