Site icon desh 24×7

पुरानी रंजिश को लेकर महिला के साथ की मारपीट।

*किशनी।* ममता देवी पत्नी जितेंद्र नाथ निवासी नगला बील ने तहरीर दी कि शुक्रवार की सुबह पुरानी रंजिश को लेकर उनके गांव के नामजदों ने उनके दरवाजे पर आकर गाली गलौज की और लात, घूंसों और डंडों से उनके साथ मारपीट की। जिससे उनको काफी चोटें आई है। इसके पहले भी उक्त लोगों ने उनकी बेटी के साथ मारपीट की थी। उन्होंने बताया कि उपरोक्त लोग शराब पीकर उनके साथ मारपीट करते रहते हैं और गांव में ना रहने देने की धमकी देते हैं।

Exit mobile version