हिसार। JJP प्रदेश प्रवक्ता व जिला बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान एडवोकेट मनदीप बिश्नोई कांग्रेस में शामिल।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हूडा, प्रदेशाध्यक्ष उदयभान व सासंद दीपेंद्र हूडा की मौजूदगी में ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता।।
जननायक जनता पार्टी के विधायक, वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के द्वारा पार्टी से अलग होने से लगने वाले झटके थमने का नाम नही ले रहे। इसी कड़ी में शुक्रवार को जेजेपी प्रदेश प्रवक्ता व जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट मनदीप बिश्नोई ने जेजेपी को अलविदा कहते हुए आदमपुर से कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदीप बेनीवाल के नेत्रत्व में कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की
और इसके लिये आज देश और प्रदेश स्तर पर कांग्रेस पार्टी सक्षम नजर आ रही है। इसी को मध्यनजर रखते हुए उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय लिया है। गौरतलब है कि एडवोकेट मनदीप बिश्नोई ने 2006 में डॉ अजय सिंह चौटाला के सानिध्य में इनेलो में शामिल होकर अपने सक्रिय राजनैतिक जीवन की शुरुआत की थी, वे पहले इनेलो में प्रदेश प्रवक्ता सहित अन्य कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे और बाद में जेजेपी के संस्थापक सदस्यों में शामिल होकर जेजेपी में प्रदेश प्रवक्ता सहित कानूनी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पद पर भी अपनी जिम्मेदारी निभाई। इसके अलावा साल 2010-11 में जिला बार एसोसिएशन के सचिव व साल 2020-21 में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रह चुके है।
