आंगनबाड़ी केंद्रो के संचालन का समय परिवर्तित प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक खुलेंगे आंगनबाड़ी केन्द्र
desh 24x7 live news हर पल देश के साथ!
कटनी – कलेक्टर अवि प्रसाद ने तेज धूप की वजह से बढ़ी गर्मी के मौज्ञसम में बच्चों के स्वास्थ्यहित के मद्देनजर जिले के आँगनबाडी केन्द्रों के संचालन के समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है। कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा जारी आदेश में वर्तमान समय में मौसम के तापमान मे हुई वृद्धि के कारण आंगनबाडी केन्द्रों के बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी आँगनबाडी केंद्र अब प्रातः 8 बजे से खुलेंगे और दोपहर 12 बजे तक बच्चों को छुट्टी दे दी जाएगी। जिले मे आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन के समय में यह आंशिक परिवर्तन 30 जून 2024 तक की अवधि के लिए किया गया है।
कलेक्टर श्री प्रसाद ने आंगनबाडी कार्यकर्ता एवं सहायिका आंगनाड़ी केन्द्रों मे निर्धारित समय प्रातः 8 बजे उपस्थित होकर दोपहर 3 बजे तक विभागीय गतिविधियों का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा गृह भेंट, अभिलेखों का संधारण एवं अन्य गतिविधियॉ पूर्ववत रखने के निर्देश दिए है।