Site icon desh 24×7

VANDE BHARAT : प्रदेश में हो रही बारिश के कारण गर्मी लगभग गायब हो गई…

प्रदेश में हो रही बारिश के कारण गर्मी लगभग गायब हो गई है। वातावरण मानसून जैसा हो गया है। दिन का तापमान इतना नीचे चला गया है कि कई जगहों पर दिन का तापमान रात से महज पांच-छह डिग्री ही अधिक है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में तापमान में तीन से पांच डिग्री की गिरावट आने की चेतावनी दी है। तब तक प्रदेश में मौसम ठंडा रहेगा और गर्मी से राहत रहेगी।

छत्तीसगढ़ में समुद्र से नमी आने का सिलसिला लगातार बना हुआ है। इससे राज्यभर में बारिश हो रही है। गुरुवार को राजधानी रायपुर में सुबह से बदली-बारिश की स्थिति बनी रही। पिछले 24 घंटे के दौरान यहां सात मिमी से ज्यादा बारिश हुई। वहीं दिन में भी कई बार हल्की बंदाबांदी हर्द।

(रिपोर्टर_ शेखर ठाकुर (जिला प्रमुख)

Exit mobile version