Site icon desh 24×7

भाजपा: कौशाम्बी के मौजूदा सांसद विनोद सोनकर पर तीसरी बार पार्टी ने जताया भरोसा, चढ़ा सियासी पारा

सत्ताधारी दल भाजपा ने लंबे इंतजार के बाद बुधवार को कौशाम्बी (अजा.) संसदीय क्षेत्र से अपना अधिकृत उम्मीदवार घोषित कर दिया। पार्टी ने अपने सिंटिंग सांसद विनोद सोनकर पर लगातार तीसरी बार भरोसा जताया है। सूची सार्वजनिक होते ही जिले का सियासी तापमान चढ़ गया है।विनोद सोनकर पहली बार वर्ष 2014 की मोदी लहर में कौशाम्बी संसदीय क्षेत्र से सांसद निर्वाचित हुए थे। इस चुनाव में विनोद सोनकर ने सपा प्रत्याशी शैलेंद्र कुमार को 52,847 मतों से शिकस्त दी थी। तमाम जद्दोजहद के बाद 2019 के चुनाव में भी पार्टी ने विनोद सोनकर को ही दोबारा मौका दिया। लगातार दूसरा चुनाव जीतकर विनोद ने पार्टी के भरोसे को कायम रखा। दूसरे चुनाव में भी उन्होंने सपा गठबंधन प्रत्याशी इंद्रजीत सरोज को 38 हजार से अधिक मतों के अंतर से हराया था।

Exit mobile version