Site icon desh 24×7

सपा विधायक जयप्रकाश अंचल ने दी ईद की बधाई

बलिया। आपसी भाईचारे का त्योहार ईद हर्षोल्लास के संग मनाया गया। बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल ने ईद के पावन अवसर पर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों का दौरा किया। उन्होंने लोगों से गले मिल ईद की शुभकमनाएं दी। सुबह करीब नौ बजे वे बैरिया पहुंच लोगों से मिल बधाईयां दी। फिर रानीगंज लालगंज दोकटी रामगढ़ कोटवां करमानपुर मधुबनी मुनछपरा व खरिका पहुंच लोगों से मिले। विधायक जयप्रकाश अंचल ने कहा कि विश्व में भारत की अपनी एक अलग पहचान है। यहां की सभ्यता व संस्कृति लोगों के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। यहां सभी धर्म के लोग एक-दूसरे के त्योहारों में उत्साहित हो श्रद्धा पूर्वक भाग लेते हैं। ईद भी उन्हीं त्योहारों में से एक है जिसे सभी जाति व धर्मों के लोग हर्षोल्लास के संग मनाते हैं। मुस्लिमों का यह त्योहार हमें आपसी भाईचारे व प्रेम का संदेश देती है। हम सबों को इस त्योहार के मुख्य उद्देश्य को नहीं भुलना चाहिए जो हमें आपसी एकता व मानवता की सीख देती है। उनके साथ संजय यादव शशिभूषण यादव एकराम यादव वीरेंद्र यादव शकील खान मु अल्ताफ़ गोलू आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version