Site icon desh 24×7

मैनपुरी लोकसभा चुनाव में सपा की डिंपल यादव के सामने जयवीर सिंह बनाए गए बीजेपी ने उम्मीदवार।

*मैनपुरी* देश में लोकसभा के चुनाव का एलान हो चुका है, लगभग देश की सभी सीटों पर सभी पार्टियों ने अपना अपना रुख साफ कर दिया है। सात चरणों में होने वाला ये चुनाव 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई, और 1 जून को है 4 जून को नतीजे आने है। मैनपुरी लोकसभा सीट पर तीसरे चरण 7 मई को चुनाव होना है। जिस पर समाजवादी पार्टी ने डिंपल यादव पर और बीजेपी ने जयवीर सिंह पर विश्वास जताया है।
सपा के सस्थापक मुलायम सिंह यादव मैनपुरी की सीट से ही चुनाव लड़ते थे। जिनके स्वर्गवास के बाद सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने लोकसभा उपचुनाव में बड़ी जीत दर्ज करते हुए यह सीट अपने नाम की थी। यही कारण है कि यह सीट सपा के लिए नाक का सवाल है और इसे भेद कर बीजेपी सपा का किला ढाना चाहती है। सपा ने अपना उम्मीदवार तो डिंपल यादव को पहले ही डिकलियर कर दिया था। परंतु बीजेपी अपने पत्ते साफ नही कर पा रही थी, मामला तो यहां तक आ गया था कि जनता में चर्चा होने लगी थी कि बीजेपी को मैनपुरी के लिए उम्मीदवार नही मिल रहा। जिसकी अटकने 10 अप्रैल को साफ करते हुए बीजेपी ने अपने विधायक पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह पर दाव रखते हुए लोकसभा का उम्मीदवार बना दिया। दरहसल मैनपुरी की विधायक सीट को सपा के कद्दावर नेता राजकुमार यादव से छीन कर सपा का किला भेदा था। जो बड़ी जीत मानी जा रही थी, यही कारण रहा होगा कि लोकसभा में भी जयवीर सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।

Exit mobile version