Site icon desh 24×7

भाजपा ने जताया नीरज शेखर पर भरोसा

बलिया।भारतीय जनता पार्टी द्वारा नीरज शेखर को बलिया लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित करने से भाजपाइयों में खुशी का माहौल है। बुधवार को भाजपा द्वारा बलिया से राज्यसभा सांसद प्रत्याशी घोषित किए जाने से कार्यकर्ता, पदाधिकारियों व उनके समर्थकों ने मिठाइयां बांट व गुलाल उड़ा कर खुशी जताई। काफी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी रानीगंज व बैरिया बाजार में शाम को इकट्ठा हुए। जहां उन्होंने नीरज शेखर को प्रत्याशी बनाए जाने पर आतिशबाजी कर व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। सभी ने एक जुट होकर उनके लिए चुनाव में सहयोग किए जाने व भारी मतों से जिताने की घोषणा की।बैरिया विधानसभा में भाजपा के वरिष्ठ नेता अरविंद सिंह सेंगर ने कहा कि सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी अभी से चुनाव में जुट जाएं।इस दौरान सुमेर सिंह प्रधान अरुण यादव शुभम सिंह अशोक पाण्डेय शिवजी सिंह बृजेन्द्र सिंह डब्लू सिंह मनोज सिंह गुड्डू अरुण सिंह निर्भय सिंह गहलौत चन्द्रशेखर सिंह रमेश चंद पाण्डेय हरिकंचन सिंह रामाकांत पाण्डेय बड़क सिंह कमलेश वर्मा कैप्टन अशोक सिंह रजनीश गुप्ता विनोद सिंह आदित्य शर्मा प्रकाश मौर्य आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version