Site icon desh 24×7

बैतूल लोकसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी अशोक भलावी का हार्ट अटैक से निधन

मध्य प्रदेश के बैतूल लोकसभा सीट के बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी अशोक भलावी का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। अशोक भलावी सोहागपुर के रहने वाले थे। मंगलवार को सीने में दर्द हुआ एवं परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। बैतूल लोकसभा सीट में दूसरे चरण में मतदान 26 अप्रैल को होना था। सभी प्रत्याशियों का नामांकन भी दाखिल हो चुका है। नामांकन भी वापस लेने की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। चुनाव पदाधिकारी अनुपम राजन का कहना है कि बहुजन समाज पार्टी को प्रत्याशी बदलने का समय दिया जाएगा।

Exit mobile version