Site icon desh 24×7

रीवा – रीवा प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर कलेक्टर ने कसा शिकंजा |

 

रीवा – रीवा मे मनमानी फीस बढ़ाने के मामले में प्राइवेट स्कूलों पर रीवा कलेक्टर ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर के आदेश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी बड़ी प्राइवेट स्कूलों को नोटिस जारी कर दिया है। सभी स्कूलों से फीस का हिसाब तीन दिन के अंदर मांगा है। जिस स्कूल में चार शैक्षणिक सत्र के फीस का हिसाब तो देना ही होगा साथ ही पूरा लेखा-जोखा भी प्रस्तुत करना होगा। हम आपको बता दे की प्राइवेट स्कूलों की मनमानी लूट पर लगाम कसना शुरू कर दिया गया है।

 

रीवा कलेक्टर के आदेश के बाद अब जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी प्राइवेट स्कूलों को नोटिस जारी कर दिया है। प्राइवेट स्कूल मनमानी हर साल फीस बढ़ाते हैं। इसके कारण स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के अभिभावक पर इसका असर पड़ता है। फीस में हर साल की जा रही मनमानी वृद्धि की जानकारी अब सभी प्राइवेट स्कूलों से जुटाए जा रही है। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी प्राइवेट स्कूलों को नोटिस जारी कर शैक्षणिक सत्र 2021-22, 2022-23, 2023 24 और 2024 25 में ली गई फीस और ली जाने वाली फीस की जानकारी तलब की है।

Exit mobile version