Site icon desh 24×7

इंदौर में दलित की तीसरी हत्या

रविदास नगर इंदौर में पुरानी रंजिश के चलते 20 वर्ष के दलित युवक दुर्गेश सोलंकी की निर्मम हत्या दो आरोपियों द्वारा की गई जिसमे पुलिस द्वारा दोनों अपराधी कन्हैया और करण को गिरफ्तार किया गया। मामला लसुड़िया थाना क्षेत्र का है, हत्या के विरोध में अखिल भारतीय बलाई महासंघ के नेतृत्व में थाने का घेराव कर हत्यारों के मकानों पर बुलडोजर चढ़े एवम् हत्यारों को फांसी हों ऐसी मांग रखी। अ.भा.ब.म.के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य मनोज परमार द्वारा बताया गया कि आरोपियों को फांसी हो, मकान ध्वस्त किए जाएं एवम् मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता दी जाए, क्योंकि घर का भरण पोषण मर्तक ही करता था, परमार ने बताया की अगर प्रशासन हमारी बाते नही मानता है तो हम चक्का जाम करेंगे, भूख हरताल करेंगे, क्योंकि बीते 20 दिनों में ये तीसरी हत्या हैं दलित की। और पुलिस द्वारा भी मांगो को पुरा करने एवम् ठोस व जल्द करवाही का आश्वासन दिया गया।

Exit mobile version