Site icon desh 24×7

गया, आज जिला के समाहरणालय से स्काउट एंड गाइड के द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने हेतु फ्लैग मार्च निकाला गया।

आज दिनांक – 06.04.2024 को गया जिला के समाहरणालय से स्काउट एंड गाइड, के द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने हेतु फ्लैग मार्च निकाला गया। इस मार्च का उद्देश्य मतदाताओं को सजग और जागरूक करना था। इस शुभ अवसर पर, उपविकास आयुक्त और पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), गया ने हरी झंडी दिखाकर मार्च को रवाना किया। तत्पश्चात पुलिस उपाधीक्षक यातायात के नेतृत्व में यह फ्लैग मार्च जीबी रोड, टावर चौक होते हुए रमना रोड से पुनः समाहरणालय परिसर गया में वापस हुए।

त्रिलोकी नाथ रिपोर्टर गया बिहार

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज

Exit mobile version