Site icon desh 24×7

मुस्लिम समाजसेवी नेता अली खान ने अपने एक दर्जन से अधिक साथियों के साथ ली भाजपा की सदस्यता

भाजपा के स्थापना दिवस पर मऊगंज मंडल अध्यक्ष सुलेंद्र गुप्ता द्वारा पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां भाजपा विधायक माननीय प्रदीप पटेल के हाथों मुस्लिम समाजसेवी नेता कई साथियों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जहां पार्टी जोर शोर के साथ लोकसभा के चुनाव प्रचार में जुटी हुई है ऐसे में कार्यक्रम को चार चांद लग गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के  उठाए गए ऐतिहासिक कामों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण किए हैं। और पार्टी के निर्देश पर सक्रियता के साथ आगामी लोकसभा चुनाव में कार्य करेंगे।

Exit mobile version