Site icon desh 24×7

सारण के अनमोल ने एन डी ए प्रवेश परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रौशन किया

सारण जिले के एकमा प्रखंड के अतरसन गांव निवासी कमांडेट राजेश कुमार सिंह तथा डॉक्टर अनुपम आभा का पुत्र अनमोल कुमार एन डी ए प्रवेश परीक्षा 2023 में देश में प्रथम स्थान हासिल कर अपने परिवार सहित जिले था राज्य का नाम पूरे देश में रौशन किया है।
अनमोल के पिता सीमा सुरक्षा बल में डिप्टी कमांडेंट द्वितीय प्रभारी के पद पर जम्मू में पदस्थापित हैं। मां रांची में डेंटल क्लिनिक चलाती हैं। अनमोल एक से सात तक की पढ़ाई रांची के केंद्रीय विद्यालय तिरिल आश्रम से की। इसके बाद 2019 में यूपीएससी की ओर से आयोजित एनडीए प्रवेश परीक्षा में सफल होकर राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल देहरादून में सफल होकर पढ़ने लगा। वही से 12वीं की। एन डी ए प्रवेश परीक्षा तृतीय 2023 का रिजल्ट 2 अप्रैल को आया जिसमें अनमोल ने देश भर में प्रथम स्थान हासिल कर अपना नाम रौशन किया। बताया जाता है की अनमोल बचपन से ही पढ़ने में मेधावी था।

Exit mobile version