Site icon desh 24×7

होली मिलन समारोह

होली मिलन समारोह

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ, जनपद लखनऊ द्वारा दिनांक 06 अप्रैल, 2024 को सायं 3:00 बजे से होली मिलन समारोह एवं संगीत संध्या का आयोजन सेंटीनियल इंटर कॉलेज गोलागंज, लखनऊ में किया जा रहा है।समारोह में संगठन के प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा०आर०पी०मिश्र एवं महामंत्री श्री नरेन्द्र कुमार वर्मा इस कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम में सम्मिलित होकर संगीत संध्या एवं गुझिया का आनंद लेना न भूले। लखनऊ की गंगा – जमुनी संस्कृति को ध्यान में रखते हुए जिला संगठन ने निर्णय लिया है कि अप्रैल के तीसरे सप्ताह में ईद मिलन समारोह का भी आयोजन किया जाएगा।

Exit mobile version