Site icon desh 24×7

श्रीबांकेबिहारी मंदिर में भीड़ का दबाव बढ़ने से एक श्रद्धालु की मौत

मथुरा, 04 अप्रैल(हि.स.)। वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में गुरुवार को श्रद्धालुओं के उमड़े सैलाब के<!– चलते एक श्रद्धालु की भीड़ के दबाव में आने से मौत हो गई। इससे वहां पर अफरातफरी मच गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस शिनाख्त के प्रयासों में जुटी है।

बांके बिहारी मंदिर में गुरुवार सुबह करीब 10ः40 बजे एक श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ गई। मंदिर के सुरक्षा गार्ड भीड़ से निकलकर गेट नंबर-1 से बाहर ले गए। इसके बाद पुलिस और गार्ड उसे लेकर जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे। यहां डॉक्टर तन्वी दुआ ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। श्रद्धालु की पहचान नहीं हो सकी है। उम्र लगभग 35 वर्ष के करीब है। उसके पास हल्दीराम का बिल, कंघा, चश्मा मिला है। एसआई अशोक कौशिक श्रद्धालु की पहचान कराने का प्रयास कर रहे हैं।

Exit mobile version