Site icon desh 24×7

भारत विकास परिषद के निर्विरोध अध्यक्ष बने विकास साहू

 

जौनपुर ।शाहगंज ,नगर के पक्का पोखरा के समीप भारत विकास परिषद महावीर शाखा की एक साधारण बैठक परिषद की महिला सयोंजिका रीता जायसवाल के आवास पर आयोजित किया गया। जिसमे समिति के अध्यक्ष सचिन जायसवाल की अध्यक्षता में विकास साहू को र्निविरोध अध्यक्ष वर्ष 2024-25 हेतु निर्वाचित किया गया। चुनाव अधिकारी रवि प्रकाश जायसवाल प्रांतीय अध्यक्ष के दिशा निर्देश में अध्यक्ष पद के नाम के प्रस्ताव मनोज पाण्डेय द्वारा दिया गया। इसमें सभी पदाधिकारियो व सदस्यो ने निर्विरोध समर्थन दिया। तदुपरांत सचिव के पद विवेक सोनी साथ ही कोषाध्यक्ष पद मनीष वनरवाल चयन किया गया। बैठक का संचालन डा एस पी जैन और आभार कोषाध्यक्ष लाल बहाहुर सोनी ने व्यक्त किया। बैठक में निर्भय जायसवाल, संदीप जायसवाल, धीरज पाटिल, शिव शंकर जायसवाल, चंदन जायसवाल, दीपक सिंह, चंदन अग्रहरि आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version