Site icon desh 24×7

नरेंद्र मोदी को लेकर छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष का विवादित बयान, कोंडागांव भाजपा ने घेरा कांग्रेस भवन

कोंडागांव………..3 अप्रैल 2024 छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर आज निकलकर सामने आई है जहां छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत ने एक विवादित बयान दे दिया है, वहीं इस बयान के बाद पूरे छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के खेमें में खलबली मच गई है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर दिए गए विवादित बयान को लेकर कोंडागांव में भी भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश देखा जा रहा है वहीं भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष जैनेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा कांग्रेस पार्टी के खिलाफ नगर में रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन कर रहे भाजपाइयों ने आज शाम कांग्रेस भवन का घेराव भी कर दिया। इस दौरान कोंडागांव भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष जैनेंद्र ठाकुर ने मीडिया को अपनी प्रतिक्रिया देते हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत के द्वारा दिए गए बयान की कड़ी शब्दों में निंदा की है। वहीं भाजपाई ने कांग्रेस के खिलाफ विरोध जताते हुए “मैं हूं मोदी का परिवार पहले लाठी मुझे मारे” का नारा दिया है।

Exit mobile version