Site icon desh 24×7

कुकड़ेश्वर क्षेत्र के जंगल में लगी भीषण आग ,सूचना पर 6 नगर परिषद की फायर ब्रिगेड पहुंची मौके पर ,क्षेत्रीय विधायक सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुचे मौके पर , आग पर पाया काबू, SDM ने वन विभाग को दिए निर्देश

मनासा।बुधवार को सुबह 11 बजे से कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचदेवरा ,करमदी ,टामोटी , व आसपास के गांव के जंगल में अचानक भीषण आग लग गई ।हवा के वेग से तेजी से आग फैलने की सूचना पर कुकड़ेश्वर मनासा नीमच नयागांव डीकेन व रामपुरा की फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गए ।सूचना पर क्षेत्रीय विधायक अनिरुद्ध माधव मारू  ,एसडीएम पवन बारिया, वन विभाग अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने में जुट गए।घंटो कड़ी मशक्कत के बाद देर शाम 4 बजे तक आग पर काबू पाया गया । मिली जानकारी अनुसार अज्ञात कारणो से लगी आग जंगल में फैलती हुई पंचदेवरा गांव के चारो तरफ पहुंच गई जिस से लोगो में अफरा तफरी का माहोल बन गया ।ग्रामीणों सहित फायर ब्रिगेड टीम ने घंटो  कड़ी मशक्कत के बाद समय रहते आग पर पाया । फिलहाल आग जनी की घटना में कितना नुकसान हुआ है और कितने क्षेत्र में आग फैली है इसकी जानकारी अभी नही मिल पाई हे।देर शाम तक वन विभाग अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर रहकर आग लगने का कारण और कितना नुकसान हुआ उसकी जानकारी जुटाने में लगे हे ।

वही SDM पवन बारिया ने वन विभाग को निर्देशित किया है की जंगल क्षेत्र में आने वाले गांव के आसपास बाढ़ व घासफूस  को साफ किया जाए ताकि इस तरह की आगजनी की घटना घटित ना हो। साथ ही राजस्व विभाग ,पुलिस बल ,और वन विभाग अधिकारी कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे

Exit mobile version